कांग्रेस पीपल्दा ब्लाॅक अध्यक्ष को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन
सुल्तानपुर. कांग्रेस की बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष को हटाने की चर्चा करते कार्यकर्ता।
सुल्तानपुर| ब्लाॅक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त ब्लाॅक अध्यक्ष पीपल्दा बी को अब तक नहीं हटाए जाने को लेकर रेस्ट हाउस में विरोध स्वरूप बैठक कर पदाधिकारियों द्वारा इस्तीफे दिए गए।
इस संदर्भ मे पूर्व प्रवक्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुल्तानपुर नरेंद्र दाधीच, पूर्व अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष सरफूद्दीन अंसारी, पूर्व डायरेक्टर महेंद्र गुर्जर, सेवादल देहात जिला उपाध्यक्ष मुजीब लाहौरी, हेमंत झाला, प्रदेश सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ कांग्रेस राजस्थान अबरार हुसैन हकीमी, जिला अध्यक्ष यूथ इंटक कमल मनोहर मीणा, सेवादल के जिला महामंत्री राजेश पहाड़िया ने बताया की ब्लाक अध्यक्ष का पूर्व मे सभी कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध किया था। इसमें 15 तारीख तक नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्ष को हटाने की मांग की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा कहा गया था की यदि 15 मई तक ब्लाक अध्यक्ष नहीं हटाया तो 16 मई को बैठक कर इस्तीफा दिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस मैं ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र ब्लॉक बी से पैराशूट ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त कर देने का विरोध प्रकट किया व पीपल्दा बी के किसी भी समाज के कांग्रेस कार्यकर्त्ता को ब्लॉक अध्यक्ष बनाने की मांग की। जो ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है वह दूसरी विधानसभा का कार्यकर्ता है इसका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया।
इस अवसर पर सरफूद्दीन अंसारी, शुभम शर्मा, घनश्याम मीणा, कमल मीणा, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल कलाम, राजेश पहाड़िया, अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष सलीम, अबरार अहमद हकीमी, मुजीब लाहौरी, महेंद्र गुर्जर, आकिब पठान, मायाराम मेघवाल, यूथ इंटक मीडिया प्रभारी नरेंद्र सेन, इकाई अध्यक्ष खेरला श्याम मालव, सेवादल से दिनेश कुमार, गिर्राज प्रसाद, कांग्रेस कार्यकर्ता मुकेश उदय राज, विक्रम, रिजवान खत्री, रसूल मोहम्मद, राजेंद्र, गिरधारी यादव, दिनेश यादव, रघुनंदन यादव, विष्णु, मुकेश शर्मा, पूर्व सरपंच हीरालाल, रामावतार नागर, पप्पू लाल गोचर, सुरेश कुमार, लोकेश, विक्रम मेघवाल, चतुर्भुज सुमन मौजूद रहे।