पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वच्छ भारत मिशन के तहत किया श्रमदान

स्वच्छ भारत मिशन के तहत किया श्रमदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुल्तानपुर| मंडावरा में बुधवार को नेहरू युवा केंद्र कोटा के तत्वावधान में स्वच्छ भारत मिशन इंटरशिप के तहत एनवाईवी पूजा रेगर के नेतृत्व मे ग्रामीणों ने श्रमदान किया। एनवाईवी पूजा रेगर ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने व उसे सफल बनाने की कार्य योजना तैयार की गई। ग्रामीण क्षेत्र के युवा ग्रामीणों व महिलाओँ की मदद के लिए आगे आए। साथ ही क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को अवगत करा कर क्षेत्र की समस्याओं को दूर कर सकते है। कार्यक्रम में केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन इंटरशिप के ऑन लाइन फार्मों को भरने की जानकारी दी गई। इस अवसर पर नीरज नागर, कविता मीणा, हसीना, रमेश गोचर, जीतेन्द्र वर्मा, नरेश वर्मा, ललित रेगर मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...