सुमेरपुर में पंचायत समिति कार्मिकों ने किया श्रमदान
सुमेरपुर. पंचायत समिति क्षेत्र में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई करते ग्रामीण।
सुमेरपुर| स्वच्छ भारत दिवस पर बुधवार को पंचायत समिति कार्मिकों द्वारा पंचायत समिति कार्यालय व पंचायत समिति परिसर की साफ-सफाई कर श्रमदान किया गया। विकास अधिकारी महेश चौहान ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन को लेकर 14 अप्रैल से 5 मई तक ग्राम स्वराज अभियान के तहत क्षेत्र की समस्त ग्राम पंचायतों में प्रभात फेरी का आयोजन, ग्राम पंचायतों एवं अटल सेवा केंद्रों की साफ-सफाई, कचरे का निस्तारण एवं स्वच्छता के मुद्दे पर रैली का आयोजन किया गया। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत लोगों को जागरूक करने, टॉयलेट के निर्माण एवं उनके निरंतर उपयोग, साबुन से हाथ धोने की महत्ता को बताने, पेयजल का सुरक्षित भंडारण एवं उसका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।