सुमेरपुर व आसपास के गांवों में आज दो घंटे बिजली बंद
सुमेरपुर | शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में 2 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सहायक अभियंता विजयसिंह मीणा ने बताया कि शहर के जवाई बांध रोड, झांसी रानी सर्कल, डिप्टी ऑफिस क्षेत्र, कृषि उपज मंडी एवं कोलीवाडा, खिंदारा गांव, पराखिया, अणगौर, रामनगर, गलथनी, जवाई बांध, बलवना, बिसलपुर आदि गांवों में सोमवार सुबह 8 से 10 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।