परशुराम जयंती पर सुमेरपुर में होंगे कई कार्यक्रम, तैयारियां जारी
सुमेरपुर| ब्रह्म वर्चस्व एवं संस्कृति संवर्धन कार्यक्रम को लेकर नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में रविवार को ब्राह्मण महासभा सुमेरपुर-शिवगंज की बैठक भरत मुनि महाराज के सानिध्य में आयोजित हुई। सचिव महावीर दाधीच ने बताया कि आगामी 18 अप्रैल को परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में केरलेश्वर महादेव मंदिर शिवगंज में कार्यक्रम आयोजित होगा। बैठक मे विप्र समाज के कार्यकर्ताओं को पुष्पहार व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। वहीं आगामी 16 मई को 5 दिवसीय संस्कार शिविर व 20 मई को कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव लिया गया। इस दौरान मुनि महाराज, हिम्मत धनेरा, सुमेरसिंह आकदडा, डॉ. रवि शर्मा, नरेंद्र पुरोहित एवं रामचंद्र रावल ने भी अपने-अपने विचार प्रकट करते हुए समाज की एकता पर बल दिया। इस मौके पर मोहन बोहरा, नगेंद्र व्यास, विजय जोशी, महेंद्र दवे, तरूण त्रिवेदी, गौतम राजपुरोहित, दीपक शर्मा आदि ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया। अंत में संयोजक पंडित कृष्णकुमार दवे ने सभी का आभार व्यक्त किया।