शिविर में बाल विवाह रोकथाम पर दी कानूनी जानकारी
सुमेरपुर| राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए जारी निर्देशों की पालना में ताल्लुका विधिक सेवा समिति के क्षेत्राधिकार बाबा गांव में रविवार को विधिक सेवा शिविर का आयोजन हुआ। पैनल अधिवक्ता अमृतलाल चौधरी व पीएलवी पन्नानाथ कोलीवाड़ा ने आपदा पीडितों के लिए विधिक सहायता एवं कानूनी जानकारी प्रदान की। साथ ही बाल विवाह रोकथाम के बारे में उपस्थित लोगों को कानूनी जानकारी दी। इस मौके पर हिम्मतसिंह राजपुरोहित, पूर्व उपसरपंच केराराम चौधरी, तगाराम प्रजापत, वीकाराम, किशोरसिंह, मोतीसिंह, मोहनलाल, गोमाराम, जीवाराम, खंगाराराम, गमनाराम सहित कई लोग मौजूद रहे।
सुमेरपुर. विधिक जानकारी देते अधिवक्ता व उपस्थित जनसमूह।