पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नेतरा में सरकारी जमीन का पुलिस की मौजूदगी में किया सीमांकन

नेतरा में सरकारी जमीन का पुलिस की मौजूदगी में किया सीमांकन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुमेरपुर. नेतरा गांव में सरकारी संपत्ति का सीमांकन किया गया।

सुमेरपुर| नेतरा गांव स्थित बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय व राजीव गांधी पाठशाला को आवंटित भूमि का रविवार को सीमांकन किया गया। नेतरा सरपंच प्रेमाराम देवासी ने बताया कि तहसीलदार के आदेशानुसार व पुलिस थाना सुमेरपुर द्वारा पुलिस इमदाद में पटवारी हल्का दिनेश कुमार, उपसरपंच अर्जुनसिंह एवं वार्डपंचों की मौजूदगी में सीमांकन कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त सीमांकन कार्य के लिए वे लगातार एक वर्ष से प्रशासन को विभिन्न शिविरों के माध्यम से अवगत करवा रहे थे। उक्त सरकारी जमीन के सीमांकन कार्य के लिए ग्राम पंचायत की पहल पर ग्रामीणों ने खुशी जताई।

खबरें और भी हैं...