शांतिभंग में गिरफ्तार 18 लोगों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
शांतिभंग में गिरफ्तार 18 लोगों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
सुमेरपुर | शहर में सोमवार को स्वामी विवेकानंद सरकारी बस स्टैंड के सामने रहने वाले मदारी समाज के दो गुटों में झगड़ा हो गया था। जिसमें 18 लोगो को शंाति भंग में गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें मंगलवार को उपखंड अधिकारी विनोद कुमार मल्होत्रा के समक्ष पेश किया गया जहां एसडीएम मल्होत्रा ने उक्त 18 लोगो को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए। ज्ञात रहे कि मदारी समाज के दो गुटों चार दिन पूर्व बच्चों में हुई आपसी कहासुनी को लेकर सोमवार को आपस में भिड़ गए। करीब एक घंटे तक दोनों परिवार के लोगो ने एक-दूसरे पर पत्थर बरसाए जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। सूचना पर मौके पर पंहुची पुलिस ने दोनों गुटों के 18 लोगो को शांतिभंग में गिरफ्तार किया था।