पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिरोही में गर्मी के तेवर तीखे, पारा 40 डिग्री पर पहुंचा, जैतारण में हुई बूंदाबांदी

सिरोही में गर्मी के तेवर तीखे, पारा 40 डिग्री पर पहुंचा, जैतारण में हुई बूंदाबांदी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोही. शहर में तेज गर्मी का असर आम जन पर भी नजर आने लगा है। फोटो| भास्कर

हिल स्टेशन पर भी गर्मी का असर, सैलानी बेहाल

माउंट आबू. राज्य के एकमात्र हिल स्टेशन पर भी इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के कारण सैलानी बेहाल हंै। गर्मी के कारण दोपहर में पर्यटन स्थल पर भी सैलानियों की आवक कम ही रही। शनिवार को यहां का अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने से दोपहर के समय धूप आग उगलने लगी थी। इस कारण हिल स्टेशन के देलवाड़ा, अचलगढ़, गुरु शिखर, ट्रेवर टैंके, टोड रॉक, अनादरा प्वाइंट पर दोपहर को इक्का-दुक्का पर्यटक ही नजर आए। वहीं सैलानी नक्की झील में बोटिंग कर राहत महसूस कर रहे हैं। शाम होते-होते पर्यटन स्थलों पुन: रौनक लौट आई।

आ सकता है किडनी पर भी असर

गैस्ट्रो एंटराइटिस से किडनी पर भी असर आ सकता है। उल्टी-दस्त से शरीर में पानी की कमी हो जाती है।

संभावित तापमान

दिन अधिकतम न्यूनतम

रविवार 41.0 28.0

सोमवार 40.0 27.0

मंगलवार 40.0 40.0

बुधवार 41.0 26.0

गुरुवार 39.0 24.0

एक्सपर्ट एडवाइज

सावधान रहें, गर्मी से हो सकता है आंतों का संक्रमण-गैस्ट्रो एंटराइटिस

जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉक्टर विरेंद्र महात्मा ने बताया कि गर्मी आते ही पेट की बीमारियां खासकर गैस्ट्रो एंटराइटिस होने का खतरा भी बढ़ गया है। यह बीमारी दूषित पानी और बासी खाने से हो रही है। गेस्ट्रोयानी पेट पर असर, एंट्राइटिस यानी आंतों का संक्रमण होता है। खाद्य पदार्थों पर बैक्टिरिया पैरासाइट तेजी से पनपने लगते हैं। उल्टी होना, दस्त लगना, बुखार आना, कुछ खाने का मन न करना, अधिक कमजोरी जैसे लक्षण होते है।

खबरें और भी हैं...