मानव संसाधन विभाग देगा 1000 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति
मानव संसाधन विभाग देगा 1000 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति
सुमेरपुर| इंडस्ट्री और इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की ओर से एमएचआरडी ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आईआईटी व एनआईटी जैसे प्रमुख संस्थानों से ग्रेजुएशन के बावजूद स्टूडेंट्स इंडस्ट्री में जगह नहीं बना पा रहे। ऐसे में होनहार इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को मिनिस्ट्री से रिसर्च व टीचिंग के मौके देगा। आईआईटी, एनआईटी व आईआईएससी बैंगलोर जैसे संस्थानों से फ्रेश पास आउट स्टूडेंट्स को पढ़ाने का मौका मिलेगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी)ने नोटिफिकेशन जारी किया, जिसके अनुसार राजस्थान, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिसा, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर सहित सभी उच्च शैक्षणिक संस्थानों में टीचिंग फैकल्टी की संख्या बेहतर करेंगे। स्टूडेंट्स को टीचिंग व रिसर्च में बढ़ावा देने की ये पहल है। प्रधानमंत्री रिसर्च योजना के तहत ये कदम उठाया जाएगा। स्कीम में स्टूडेंट्स किसी भी ब्रांच में पीएचडी कर सकेंगे। उन्हें 70-80 हजार रुपए तक प्रतिमाह स्कॉलरशिप राशि मिलेगी। वर्तमान में 30 हजार प्रतिमाह स्कॉलरशिप मिल रही है। स्कीम से एक हजार स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप देंगे। वहीं 4 साल में स्टूडेंट्स को पीएचडी कंपलीट करने तक 2-3 लाख रुपए मिलेंगे।