बाबा साहेब पर विचार गोष्ठी का आयोजन
सुमेरपुर| अग्रवाल धर्मशाला में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में शाम 6.30 बजे बाबा साहेब एक प्रेरक एवं मार्गदर्शक विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन होगा। नगर सेवा प्रमुख अमृत सिसोदिया ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता नरसाराम दादालियान व मुख्य वक्ता आरएसएस जोधपुर प्रांत के बाल कार्य प्रमुख रामचंद्र रावल करेंगे।