पुलिस की अनदेखी के कारण चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था
शहर में दिन-ब-दिन यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है, जिसके कारण आमजन परेशान हो रहे हैं। यातायात पुलिस भी यातायात व्यवस्था सुचारु रखने में कोई ध्यान नहीं दे रही हैं। शहर के गांधी मूर्ति, मैन मार्केट, मेहता प्याऊ, भैरू चौक में ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ती जा रही हैं। एक और जहां विवाह की तैयारियों को लेकर दिनभर लोगो की गहमा गहमी रहती हैं वही दूसरी और बाजार में वाहनो की भीड़ से ट्रैफिक जाम हो रहा हैं। ट्रैफिक पुलिस भी दिन भर इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही हैं। ट्रैफिक जाम होने पर यातायात पुलिस द्वारा जाम खुलवाने के प्रयास नहीं किए जाते हैं। दुकान में माल उतारते वक्त वाहनो को आढ़ा तिरछा खड़ा किया जाता हैं एवं निजी बैंकों के बाहर भी लोग अपने वाहनो को व्यवस्थित ढंग से खड़े नहीं करते हैं जिस कारण ट्रैफिक जाम हो जाता हैं। इन दिनो किसान भी अपनी उपज कृषि मंडी में बेच कर खरीददारी के लिए मैन बाजार में पहुंच रहे जो अपने ट्रैक्टर को जगह देखकर कही भी खड़ा कर देते हैं जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शहर के मुख्य बाजार में लगा जाम।