- Hindi News
- National
- कृषि महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता, दौड़ में अमितपाल व पूनम रहे प्रथम
कृषि महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता, दौड़ में अमितपाल व पूनम रहे प्रथम
जवाई बांध रोड स्थित कृषि महाविद्यालय में शुक्रवार को एक दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. एस. डी. र|ु के सानिध्य में हुआ। प्रतियोगिता में दौड़, लंबी कूद, त्रिकुद, भाला फैंक, तश्तरी फैंक एवं गोला फैंक का आयोजन हुआ जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में छात्र-छात्रा वर्ग में क्रमश: अमितपाल व पूनम प्रथम, 200 मीटर दौड़ में क्रमश: अमितपाल व पूनम प्रथम, 400 मीटर दौड़ में हंसादेवी प्रथम, 800 मीटर दौड़ में धर्मपाल व हंसादेवी प्रथम एवं 1500 मीटर दौड़ में सतीश ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी तरह तश्तरी फैंक में छात्र-छात्रा वर्ग में क्रमश: प्रवीण रावल व सरोज चौधरी प्रथम, गोला फैंक में प्रवीण रावल व पूनम एवं भाला फैंक में धर्मपाल व पूनम प्रथम रहे। प्रतियोगिता का आयोजन सहायक प्राध्यापक एवं खेल प्रभारी डॉ. एच. पी. परेवा के सानिध्य मे ंआयोजित हुआ। इस मौके पर डॉ. आई. एस. नरूका, डॉ. आर. के राठौड़ सहित अन्य सहायक प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। लेकर समारोह को सफल बनाने का आह्वान किया गया
सुमेरपुर. प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। फोटो| भास्कर