पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम वसुंधराराजे का तीन दिवसीय कार्यक्रम तय, सुमेरपुर भी आएंगी

सीएम वसुंधराराजे का तीन दिवसीय कार्यक्रम तय, सुमेरपुर भी आएंगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जिले में तीन दिवसीय कार्यक्रम तय हो चुका है। सीएम राजे 23 से 25 तीन दिनों तक जिले की बाली, सुमेरपुर और पाली विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर रहेगी। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेगी और जनसुनवाई भी करेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष करणसिंह नेतरा ने बताया कि वे 23 को बाली, 24 को सुमेरपुर और 25 को पाली में रहेगी। हालांकि अभी तक इन तीनों दिनों को पूरा कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन स्थानीय विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

कार्यक्रम से पहले संगठन व कार्यक्रम प्रभारी लेंगे बैठक : सीएम राजे के तीन दिवसीय दौरे को लेकर पार्टी की ओर से कार्यक्रम अब तय किए जाएंगे। उनके दौरे से पूर्व जिला संगठन प्रभारी रामचरण बोहरा व कार्यक्रम प्रभारी हरिहर पारख सभी विधायकों,जन प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक में रूपरेखा बना कार्यक्रम तय किए जाएंगे। इधर, सुमेरपुर विधायक ने शुक्रवार को सीएम दौरे से पूर्व क्षेत्र के गांवों का निरीक्षण किया।

- मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के तीन दिवसीय दौरे को लेकर सूचना आ गई है। 23 से 25 वे जिले की तीन विधानसभाओं का दौरा करेगी। जिला संगठन व कार्यक्रम प्रभारी की दौरे से पूर्व बैठक होगी। इसके बाद ही कार्यक्रम तय किए जाएंगे।

करणसिंह नेतरा, जिला अध्यक्ष, भाजपा

खबरें और भी हैं...