सुथार समाज का सामूहिक विवाह 18 को, तैयारियों को दिया अंतिम रूप
काना कोलर स्थित कांबेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आगामी 18 अप्रैल को वैशाख सुदी तीज पर विश्वकर्मा वंश सुथार समाज सेवा समिति पाली-जालोर-सिरोही के तत्वावधान में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। सामूहिक विवाह को लेकर गुरूवार को सुथार समाज सेवा समिति अध्यक्ष गुणेश विश्वकर्मा, विवाह समिति अध्यक्ष डायालाल पोमावा, उपाध्यक्ष अमरचंद, कोषाध्यक्ष देवाराम, महामंत्री खेताराम, दलाराम, कमल, शिवलाल, प्रचारमंत्री जयंतिलाल, नरोत्तम, मूलचंद व समाज के गणमान्य बंधुओं के सानिध्य में पंडित कृष्ण कुमार ने मंत्रोच्चार के बीच लग्न पत्रिका लिखकर सभी छ: जोड़ो के परिवार जनों को सौंपी गई। इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाकर शुभ लग्न स्वीकार किए। इस मौके पर सामूहिक विवाह समिति अध्यक्ष डायालाल द्वारा समाज बंधुओं को इस सामूहिक विवाह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर समारोह को सफल बनाने का आह्वान किया।
सुमेरपुर. मंदिर में लग्न पत्रिका लिखते पंडित एवं उपस्थित सुथार समाजबंधु।