पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनोहर अपहरण कांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग, एसडीएम को दिया ज्ञापन

मनोहर अपहरण कांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग, एसडीएम को दिया ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय हिंदू एकता मंच ने सोमवार को नेतरा गांव के 16 वर्षीय नाबालिग मनोहरसिंह राजपुरोहित के अपहरण के मामले की सीबीआई से जांच करवाने की मांग को लेकर एसडीएम विनोद कुमार मल्होत्रा को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि 23 नवंबर 2016 को अपने घर से फालना कोचिंग क्लासेस के लिए घर से निकला था। जहां से वापस लौटते वक्त अज्ञात लोगों ने मनोहर का अपहरण कर लिया था। अपहरणकर्ताओं ने पत्र के माध्यम से फिरौती की मांग भी की थी। परंतु आज दिन तक अपहरणकर्ताओं के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है ना ही मनोहर का पता लग सका है। उन्होंने उक्त प्रकरण पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर मंच के जिला अध्यक्ष महेंद्रसिंह राजपुरोहित, जिला संयोजक श्रीपाल देवड़ा, समाजसेवी हड़मतसिंह राजपुरोहित, जीवाराम देवासी, अभिमन्युसिंह राजपुरोहित, महावीरसिंह राणावत, छगन भाटी, मदनसिंह राजपुरोहित, दलपतसिंह राजपुरोहित, हितेश प्रजापत, भोमाराम सैन, कानाराम हीरागर, विक्रम देवासी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सुमेरपुर. एसडीएम को ज्ञापन सौंपते राष्ट्रीय हिंदू एकता मंच कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...