एबीवीपी की बैठक में संगठन को मजबूत प्रदान करने पर हुई चर्चा
सुमेरपुर| अखिल विद्यार्थी परिषद की बाली की समीक्षा बैठक सोमवार को संगठन मंत्री सौरभ फौजदार के सानिध्य में एबीवीपी कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में सुमेरपुर, तखतगढ़ व कॉलेज इकाई द्वारा वर्ष भर किए गए कार्यों पर विचार-विमर्श किया। साथ ही आगामी छात्रसंघ चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर अध्यक्ष किशोर दमामी, मोहनलाल, नितिन सुथार, कृष्णपालसिंह, पूर्व अध्यक्ष खेताराम माली, तेजराज, मोहनलाल मीणा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।