पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षा संस्कार समिति ने शिविर का अवलोकन किया

शिक्षा संस्कार समिति ने शिविर का अवलोकन किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुमेरपुर. श्री शारदा विद्यापीठ के तत्वावधान में आयोजित शिविर में योग करते शिविरार्थी। फोटो| भास्कर

भास्कर न्यूज | सुमेरपुर

श्री शारदा विद्यापीठ के तत्वावधान में आयोजित ब्रह्म वर्चस्व एवं संस्कृति सम्वर्धन महाभियान के चौथे दिन शिक्षा संस्कार समिति के सदस्यों ने शिविर का अवलोकन कर शिविरार्थियों से अनुभव साझा किए। शिविर संयोजक पंडित कृष्ण कुमार ने बताया कि शिविर के बौद्धिक सत्र में योगाचार्य ललित त्रिवेदी ने अष्टांग योग के विभिन्न सोपानों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए योग के प्रथम दो सोपान यम व नियम के पालन पर विशेष बल देने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर पंडित राजेंद्र शास्त्री, विजय जोशी, नगेंद्र व्यास, कल्पेश जोशी, प्रवीण जोशी, रविकांत रावल, गजेंद्र राजपुरोहित, जितेंद्र पालीवाल, भावेश दवे, राजेश जोशी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...