नागरिकता के लिए विशेष शिविर 31 मई व 1 जून को
नागरिकता के लिए विशेष शिविर 31 मई व 1 जून को
पाली | जिले में निवास कर रहे पाकिस्तान के अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को भारतीय नागरिकता दिए जाने के लिए 31 मई एवं 1 जून को विशेष शिविर आयोजित होगा। जिला मजिस्ट्रेट सुधीरकुमार शर्मा ने बताया कि उपखंड क्षेत्र के आवेदकों के आवेदन पत्रों की पूर्ति के लिए 31 मई को बाली, रानी, सुमेरपुर एवं देसूरी उपखंड के लिए पंचायत समिति सभागार बाली में आयोजित किए जाएंगे।
तथा 1 जून को पाली, रोहट, सोजत, मारवाड़ जंक्शन , जैतारण व रायपुर के लिए कक्ष संख्या 24 कलेक्ट्रेट पाली में शिविर आयोजित किया जाएगा।