महाविद्यालय में विश्व नर्स दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया
सुमेरपुर| जवाई बांध रोड स्थित दाकुबेन सरेमल संचेती नर्सिंग महाविद्यालय स्थित शोभावत ऑडिटोरियम में शनिवार को विश्व नर्सिंग दिवस मुख्य अतिथि सुमेरपुर बीसीएमओ चंद्रेश कुमार लोहार व विशिष्ट अतिथि अहमदाबाद के वरिष्ठ हैड व नेक कैंसर विशेषज्ञ डॉ. शक्तिसिंह देवडा के सानिध्य में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती व फ्लोरेंस नाइटिंगेल की प्रतिमा के समक्ष पुष्पहार व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। महाविद्यालय प्राचार्या शोभा कुंडगोल ने अतिथियों का स्वागत कर नाइटिंगेल की जीवनी पर प्रकाश डाला। इंदरसिंह राणावत द्वारा महाविद्यालय में नवीन प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को शपथ ग्रहण करवाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राणावत ने बताया कि नर्स का कार्य केवल मरीजों की सेवा करना ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य प्रणाली में नवीन खोज व आधुनिक तकनीकी को विकसित कर सेवा के इस कार्य को और बेहतर ढंग से करने में अपना सहयोग देना हैं। विशिष्ट अतिथि हैड व नेक कैंसर विशेषज्ञ देवडा ने नर्स को चिकित्सा विभाग की रीढ़ की हड्डी बताते हुए उनकी अहम भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि नर्स दिन-रात मरीजों की सेवा कर उसे स्वस्थ बनाती हैं। अंत में मानसिक विभागाध्यक्ष राजेश ने सभी अतिथियों को धन्यवाद अर्पित किया। इस मौके पर एच सी बाफना इंटरनेंशनल की प्राचार्या मंजू तंवर, नर्सिंग महाविद्यालय के अध्यापकगण, अभिभावक, भगवान महावीर हॉस्पिटल नर्सिंग स्टॉफ सहित महाविद्यालय के विद्यार्थीगण मौजूद रहे।