सोसायटी कर्मचारियों का वार्षिक मूल्यांकन समारोह आयोजित हुआ
सुमेरपुर| क्रिएटिव क्रेडिट कॉ-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड ने मंगलवार को कर्मचारियों का वार्षिक मूल्यांकन समारोह अध्यक्ष प्रमिला कल्ला के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। समारोह मे अध्यक्ष कल्ला ने कहा की वित्तीय संस्थान के कर्मचारियों की समाज मे विश्वसनीय छवि होना अत्यन्त आवश्यक है। साथ ही सोसायटी की प्रगति मे कर्मचारियों एवं अधिकारियो के योगदान को सराहनीय बताया। पारितोषिक कार्यक्रम मे सोसायटी की फालना शाखा एवं ग्राम पंचायत क्षेत्र मे नाडोल शाखा प्रथम रही। इसी कड़ी मे सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी जोधपुर महिला शाखा से मनीषा व्यास को पुरस्कृत किया गया। सावधि जमाओ मे शाखा सुमेरपुर, महिला शाखा सुमेरपुर व शिवगंज शाखाओं को पुरस्कृत किया गया। वही सोसायटी उपाध्यक्ष मदनलाल रावल ने माइक्रो फाइनेंस को फुटकर एवं छोटे व्यापारियों के लिये अत्यन्त उपयोगी बताया। समारोह के अंत मे संचालक सत्यप्रकाश गुप्ता ने उपस्थित कर्मचारी, संचालक मण्डल सदस्य, सोसायटी के अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सोसायटी के महाप्रंबधक अक्षय कल्ला, संचालक भैरूलाल खत्री, अजय पुरोहित, सोहनसिह राव, पुष्पा सोलंकी एवं उपस्थित रहे।