चित्रकला प्रशिक्षण शिविर में बच्चों ने उकेरे प्रतिभा रंग
शिवगंज| क्रिएटिव आर्ट ग्रुप शिवगंज-सुमेरपुर की ओर से आयोजित निशुल्क चित्रकला प्रशिक्षण शिविर में ग्रुप संरक्षक एवं वरिष्ठ चित्रकार रूस्तम अली अंसारी ने बालक-बालिकाओं को चित्रकला के गुर सिखाएं। शिविर में अंसारी ने बालक-बालिकाओं को तीन रंगों से 12 रंग बनाने की विधि बताते हुए रंग की पद्धतियों की जानकारी दी। शिविर में चित्रकार कालूराम गर्ग ने रंगों का प्रयोग करने के तरीकों पर स्वयं चित्रों में प्रयोग करने का प्रशिक्षण दिया। बालिक-बालिकाओं ने भी चित्रों में रंग-बिखेर कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। शिविर में राजेंद्र गर्ग, दीपक अग्रवाल, उकेंद्र कुमार, अय्यूब, देवाराम, फिरोज पेंटर व विद्यालय संचालन समिति का सहयोग रहा।