अधिक मास पर संगीतमय श्रीमदभागवत सत्संग पुरुषोत्तम महात्म्य कथा आज से
अधिक मास पर संगीतमय श्रीमदभागवत सत्संग पुरुषोत्तम महात्म्य कथा आज से
सुमेरपुर| माँ सरस्वती देवी चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में शहर में संगीतमय श्रीमद् भागवत सत्संग पुरुषोत्तम महात्म्य कथा का आयोजन 16 मई को पुरुषोत्तम मास शुरू होने के साथ ही हो रहा हैं। आदर्श कॉलोनी स्थित शक्ति माता मंदिर से सुबह 8 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें महिला मंडल सहित शहर की महिलाएं भाग लेंगी। माँ सरस्वती देवी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा यह आयोजन 16 मई से शुरू होकर 13 जून तक चलेगा। वही 14 जून को कथा का विश्राम होगा।
प्रहलाद महाराज करेंगे कथा वाचन
यह धार्मिक आयोजन वैभव अपार्टमेंट के सामने स्थित आदर्श कॉलोनी गार्डन में होगा। इस संगीतमय श्रीमद् भागवत सत्संग पुरुषोत्तम महात्म्य कथा में कथा वाचक प्रहलाद महाराज अपने मुखारबिंद से भक्तो को संगीतमय श्रीमद् भागवत सत्संग पुरुषोत्तम महात्म्य कथा वाचन करेंगे। यह कथा करीब एक महीने तक चलेगी जिसमें कथा वाचन का समय दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक रहेगा।