- Hindi News
- National
- शहर में विभिन्न विकास कार्यो का किया निरीक्षण ठेकेदार को गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के दिए निर्देश
शहर में विभिन्न विकास कार्यो का किया निरीक्षण ठेकेदार को गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के दिए निर्देश
सुमेरपुर| नगरपालिका अध्यक्ष जोराराम कुमावत ने मंगलवार को शहर के विभिन्न वार्डों में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। अध्यक्ष कुमावत ने वार्ड 7 व 8 के संजय नगर में 21 लाख की लागत से बन रहे डब्ल्यूबीएम व डामर सड़क कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने एसआई यशवंत परिहार को सड़क निर्माण के बीच में आ रहे अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। वही सड़क के बीच में खड़े पुराने टेलीफोन के पोल को शिफ्टिंग करने के लिए दूरसंचार विभाग के एसडीटीओ नरेश कुमार नवल से दूरभाष पर बात कर हटाने को कहा। तहसील के पीछे पुराने एन.एच से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय होते हुए पुराड़ा रोड़ तक बनने वाले रोड़ पर वार्डवासियों की पानी की समस्या के स्थाई समाधान के लिए छ: इंच की पाइप लाईन भी नगरपालिका द्वारा बिछाई गई। ट्रांसपोर्ट नगर में पुनर्गठित जलप्रदाय योजना में 3.50 लाख लीटर पेयजल के लिए टंकी निर्माण की स्वीकृति भी विधायक मदन राठौड़ द्वारा जारी करवाई गई। उन्होंने टाउन हॉल चौराहे में 6.75 लाख की लागत से निर्माणाधीन सीसी चैक निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। निर्माण कार्य में गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के ठेकेदार को निर्देश दिए। इस मौके पर पार्षद श्यामलाल चांवरिया, मेहबूब खान व उमरावसिंह आदि मौजूद रहें।
सुमेरपुर. विकास कार्यों का निरीक्षण करते पालिकाध्यक्ष व अन्य।