छात्र व्यक्तित्व उन्नयन एवं सम्प्रेषण कौशल शिविर का समापन हुआ
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे मंगलवार को छात्र व्यक्तित्व उन्नयन एवं सम्प्रेषण कौशल शिविर का समापन समारोह आयोजित हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त अधिशाषी अभियन्ता व रामचन्द मिशन अध्यात्म संस्था के अध्यक्ष गोविंद सिंह देवड़ा, अतिरिक्त माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारी केके राजपुरोहित, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष रमेश राखेचा व बीईईओ परबतसिंह राठौड़ ने माँ भारती की प्रतिमा के समक्ष पुष्पाहार व दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का पुष्पाहार से स्वागत कर स्मृति चिन्ह देकर बहुमान किया गया। छह दिवसीय शिविर के दौरान उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा पाली मंडल शीशराम व जिला शिक्षा अधिकारी पन्नालाल सोनी ने शिविर का अवलोकन किया। उपनिदेशक ने मेधावी विद्यार्थियों से सायंकालीन सत्र से रूबरू होकर व्यक्तित्व निर्माण कर देश के उत्तम नागरिक बनकर देश सेवा का आह्नान किया तथा शिविर गतिविधियों की सराहना की।
जिला शिक्षा अधिकारी सोनी ने विद्यार्थियों के सर्वांगिण विकास पर बल दिया। संदर्भ व्यक्ति के रूप में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी के. के. राजपुरोहित, वरिष्ठ व्याख्याता डाइट जोधपुर वीरेंद्र सिंह शेखावत, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक मदन कुमार सोलंकी, अंग्रेजी व्याख्याता विक्रमसिंह देवड़ा व श्याम सुंदर लोहार ने अपना-अपना दायित्व निर्वहन किया। छात्र वार्डन के रूप में व्याख्याता प्रतापसिंह राजपुरोहित व विजयसिंह गुर्जर, व्यवस्था प्रबंधन में व्याख्याता प्रभुसिंह पंवार व छात्रा वार्डन के रूप में रुखसाना छीपा, व्याख्याता महेन्द्र कुमार सुथार ने कम्प्यूटर कार्य, महेन्द्र नानीवाल ने शिविर पर्यवेक्षक एवं योग-प्राणायाम अभ्यास में वेदप्रकाश आर्य व नरेन्द्र कुमार आस्था परिवार ने सेवाएं प्रदान की। अतिथि वार्ताकार के रूप में बिग्रेडियर करणसिंह चौहान, डी.डी. शर्मा, सी. एल. गेहलोत, विभाग प्रचारक स्वरूपदान, चित्रकार रूस्तम अली व आर एस राठौड़, कार्टूनिस्ट पूरण पुरी गोस्वामी, एडवोकेट महेन्द्र गेहलोत, बीईईओ परबतसिंह राठौड़ व प्रकाश डांगी ने उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की। समारोह में भेरूसिंह देवड़ा, यशोदा पालीवाल, ग्रीसर सुथार व सुमन शर्मा ने संभागियों के रूप में विचार अभिव्यक्त किए। अजय राजपुरोहित व अजय चौधरी ने मनोहारी नृत्य की प्रस्तुतियां दी। अतिथियों द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए एवं एस. एल. लोहार ने शिविर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। शिविर संयोजक गजेन्द्रसिंह राणावत ने अतिथियों, संदर्भ व्यक्तियों, वार्ताकारों का आभार प्रदर्शित किया एवं मेधावी विद्यार्थियों को भविष्य में आज्ञाकारी, परिश्रमी व राष्ट्र सेवा के लिए तत्पर रहने का आह्नान किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ शिविर का समापन हुआ।
सुमेरपुर. समारोह में मेधावी शिविरार्थियों को प्रमाण पत्र देते अतिथि।