पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जवाई बांध रेलवे स्टेशन पर जान जोखिम में डालकर प्लेटफार्म एक नंबर से दो पर जाने को मजबूर यात्री

जवाई बांध रेलवे स्टेशन पर जान जोखिम में डालकर प्लेटफार्म एक नंबर से दो पर जाने को मजबूर यात्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुमेरपुर | जवाई बांध रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज नहीं होने के कारण लोगों को जान जोखिम में डालकर एक प्लेटफार्म से दूसरे पर जाना पड़ता है। यात्री रेल पटरियों को पार कर आते-जाते हैं। यही नहीं ट्रेनों के खड़े रहने पर उसके नीचे से होकर लोगों काे गुजरना पड़ता है। शनिवार को स्टेशन पर ऐसा ही नजारा देखने को मिला। एक मालगाड़ी दस बजे आकर खड़ी हुई। इससे दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए यात्रियों को इसके नीचे से होकर निकलना पड़ा। फोटो| मांगीलाल परिहार

बच्चे हों या बूढ़े, लगेज लेकर पटरी क्रॉस करना पड़ता है

मुंबई की तरफ जाने वाली ट्रेन आती है प्लेटफार्म नंबर-2 पर, ओवरब्रिज नहीं होने के कारण पटरी पार करने की मजबूरी

जवाई बांध रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर यात्रियों के जाने के लिए सुविधा नहीं होने के बावजूद स्टेशन प्रशासन द्वारा ट्रेनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। मुंबई की तरफ जाने वाली सभी ट्रेनें प्लेटफार्म नंबर 2 से होकर ही निकलती है। लिहाजा यात्रियों को मजबूरन पैदल पटरी पार कर ही प्लेटफार्म नंबर 2 पर जाना पड़ता है।

खबरें और भी हैं...