पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वैच्छिक रक्तदान व ब्लड ग्रुप जांच शिविर सुमेरपुर में

स्वैच्छिक रक्तदान व ब्लड ग्रुप जांच शिविर सुमेरपुर में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुमेरपुर| भारत विकास परिषद शाखा सुमेरपुर-शिवगंज के तत्वावधान में रविवार को भगवान महावीर हॉस्पिटल में लक्ष्मणसिंह चौधरी की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान व ब्लड ग्रुप जांच शिविर आयोजित होगा। शाखा सचिव मीठालाल रांका ने बताया कि शिविर में कोई भी अपनी स्वेच्छा से रक्तदान कर सकता है। शिविर स्थल पर निशुल्क ब्लड ग्रुप जांच भी की जाएगी। वहीं रक्तदान करने वाले प्रत्येक रक्तदाता को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर सुबह 8 बजे शुरू होगा, जो दोपहर 1 बजे तक चलेगा।

खबरें और भी हैं...