पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुमेरपुर में घांची समाज के 884 वां स्थापना दिवस को लेकर बैठक

सुमेरपुर में घांची समाज के 884 वां स्थापना दिवस को लेकर बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुमेरपुर| घांचियों का वास स्थित घांची समाज धर्मशाला परिसर में रविवार को श्री घांची समाज सुमेरपुर व श्री घांची समाज प्रगति क्लब सेवा संस्थान सुमेरपुर-शिवगंज की बैठक रात्रि 8.30 बजे आयोजित होगी। संस्थान अध्यक्ष जयंतिलाल परमार ने बताया कि आगामी दिनों में समाज का 884 वां स्थापना दिवस मनाने पर चर्चा की जाएगी। साथ ही रक्तदान शिविर आयोजित करवाने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। परमार ने बताया कि संस्थान भामाशाहों की मदद से एक एंबुलेंस खरीदने जा रही है, जिसकी बुकिंग की तारीख भी सर्वसम्मति से इस बैठक में निर्धारित कि जाएगी। बैठक में सुमेरपुर-शिवगंज के समाजबंधु मौजूद रहेंगे।

खबरें और भी हैं...