पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वीसी से शिक्षक प्रशिक्षण के संबंध में दिए निर्देश

वीसी से शिक्षक प्रशिक्षण के संबंध में दिए निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुमेरपुर| पंचायत समिति स्थित अटल सेवा केंद्र पर शनिवार को राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद जयपुर के तत्वावधान में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा विभागीय अधिकारियों ने ब्लॉक स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। वीसी में परिषद के निर्देशानुसार शिक्षक प्रशिक्षण में जिला व ब्लॉक स्तर के प्रशिक्षण में किसी भी प्रकार के बदलाव नहीं करने व आवासीय कैम्पों में 100 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए। वहीं आवश्यकतानुसार गंभीर व असाध्य रोग होने पर महिला शिक्षिकाओं जिनके बच्चों की उम्र 0 से 6 माह तक है व जुलाई 2017 के पश्चात लगे शिक्षकों को प्रशिक्षण से मुक्त रखने के भी निर्देश दिए। वीसी में समस्त शिक्षकों को 21 मई तक सुबह 10 बजे प्रथम चरण के आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण में उपस्थित होकर कार्यमुक्ति का आदेश संबंधित प्रशिक्षण प्रभारी के पास जमा करवाना आवश्यक बताया। हिंदी, पर्यावरण, अंग्रेजी व गणित विषय पर आधारित प्रशिक्षण में सुबह व शाम दोनों समय शिक्षकों की उपस्थिति बायोमेट्रिक मशीन के माध्यम से की जाएगी। इस मौके पर ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी परबतसिंह राठौड़, प्राचार्य गजेंद्रसिंह राणावत, प्रशिक्षण प्रभारी भंवरसिंह देवड़ा, शैतानसिंह आढ़ा एवं संबंधित विषयों के केआरपी अशोक चौरडिय़ा, मूलाराम, फूलाराम, चंदन गर्ग, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...