पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोजगार व विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देगा दिव्यांग सारथी एप, बिना इंटरनेट के भी कर सकेंगे उपयोग

रोजगार व विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देगा दिव्यांग सारथी एप, बिना इंटरनेट के भी कर सकेंगे उपयोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिव्यांगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए और समय-समय पर उन्हें अपडेट करने के लिए भारत सरकार ने मोबाइल एप की सेवा शुरू की है। सुगम्य भारत अभियान के तहत सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय की ओर से शुरू इस एप को दिव्यांग सारथी नाम दिया गया है। इसके पीछे सरकार का उद्देश्य दिव्यांग सशक्तिकरण है, जिससे कि दिव्यांगों को मुख्य धारा में शामिल किया जा सके। मोबाइल एप शुरू करने के पीछे सरकार का उद्देश्य यह है कि दिव्यांगों को आसानी और सुविधाजनक तरीके से सभी सूचनाएं मिल सके। सिर्फ एक क्लिक के जरिए वह खुद से जुड़ी सरकारी योजनाओं, विभिन्न नियमों, दिशा निर्देशों, रोजगार संबंधी अवसर, छात्रवृत्ति जैसी महत्वपूर्ण जानकारी ले सकते हैं।

बिना नेट के चलेगा एप : एप की विशेष बात यह रहेगी कि इसे चलाने के लिए इंटरनेट कनेक्शन की भी जरूरत नहीं है और मोबाइल में डाउनलोड करने के बाद यह बिना नेट के ही संचालित होगा।

लिखित जानकारी को ऑडियो में बदल सकेंगे : सरकार ने दिव्यांगों के लिए एप में एक विशेष सुविधा भी दी है। इसमें ऑडियो नोट्स नाम का एक कार्नर है, जिसमें जाकर दिव्यांग किसी भी लिखित नोट्स को ऑडियो नोट्स में बदल सकते हैं। इतना ही नहीं एप के जरिए वह इसके फोन्ट भी छोटे बड़े कर सकते हैं। मोबाइल एप को हिंदी या इंग्लिश दोनों भाषाओं के अनुरूप तैयार किया गया है और इसे स्मार्ट फोन के माध्यम से गुगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। डाउनलोड करने के बाद जिसके पास इंटरनेट नहीं है, वह भी इसे इस्तेमाल कर सकता है।

दिव्यांगों के लिए शुरू होगी सेवा, सरकारी योजनाओं के बारे में रखेगा अपडेट

2.68 करोड़ से ज्यादा दिव्यांग है भारत में

वर्ष 2011 की जनसंख्या के अनुसार भारत में 2.68 करोड़ से ज्यादा दिव्यांग है। यह कुल संख्या के 2.2 प्रतिशत से अधिक है। पिछले 6-7 सालों में दिव्यांगों की संख्या में और ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। इसलिए सरकार ने इन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए यह व्यवस्था शुरू की। इससे दिव्यांगों को समय-समय पर अपडेट किया जा सके।

खबरें और भी हैं...