शिवगंज. स्व. राजीव गांधी की तस्वीर पर माला पहनाकर श्रद्धासुमन अर्पित करते कांग्रेसजन।
भास्कर न्यूज | सुमेरपुर
सुमेरपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में ब्लॉक अध्यक्ष ललकारसिंह राणावत व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष प्रेमाराम देवासी के सान्निध्य में राजीव गांधी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर जिला ब्लॉक कमेटी महासचिव सुभाष मेवाड़ा, सचिव महेश परिहार, सेवादल प्रवक्ता विजयसिंह शेखावत, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रमेश अग्रवाल व विधि प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष तरूण त्रिवेदी आदि मौजूद थे।
शिवगंज| शहर के हलवाई बाजार स्थित कांग्रेस कार्यालय में नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व विधायक संयम लोढ़ा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जीवाराम आर्य ने स्व.राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में लोढ़ा ने गांधी की जीवनी और प्रधानमंत्री रहते हुए उनके राजनीति सफर के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश राठौड़, नगराध्यक्ष वजींगराम घांची, पूर्व नगराध्यक्ष पुखराज परिहार, पूर्व चेयरमैन छगन गहलोत, प्रतिपक्ष नेता अब्बास अली, पार्षद प्रकाश मीणा, पूर्व पार्षद बबीता अग्रवाल, पूर्व महिला कांग्रेस नगरध्यक्ष ममता चित्तारा, कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोज अग्रवाल मौजूद थे।
मंडार | कस्बे के पुराने पंचायत भवन में सोमवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से पंचायत भवन में सभा का आयोजन किया गया तथा श्रद्धांजलि दी।
माउंट आबू | पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से शांति विजय पार्क में कार्यक्रम आयोजित की श्रद्धांजलि दी गई। माउंट आबू ब्लॉक अध्यक्ष नारायण सिंह भाटी, नगर अध्यक्ष देवी सिंह देवल, उपाध्यक्ष समरथ धानक, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष मोहन हीरागर, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना देवी, पूर्व पार्षद युसुफ खान, सरोज चौधरी, रूपेश कुमार, मीरा कंवर, नवीन डिसूजा, खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भरतसिंह राठौड़ मौजूद थे।