सुमेरपुर | नगरपालिका प्रशासन द्वारा गुरुवार को आठ साल से अपने मकान के पट्टे के लिए घूम रहे खुमाराम पदमाजी को पट्टा सुपुर्द किया गया। नगरपालिका में नगरपालिका अध्यक्ष जोराराम कुमावत, पार्षद रमेश राठौड़, जवानमल मेड़तिया, मेहबूब खां व भूरसिंह द्वारा खुमाराम को मकान का पट्टा दिया गया। खुमाराम ने बताया कि नगरपालिका द्वारा पट्टा जारी नहीं होने से वह परेशान था। पट्टा मिलने पर खुमाराम ने खुशी जाहिर की व पालिका अध्यक्ष सहित पार्षदों का आभार जताया।