पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोलीवाडा गांव शिविर में श्रमिकों को कानूनी जानकारी दी

कोलीवाडा गांव शिविर में श्रमिकों को कानूनी जानकारी दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुमेरपुर. शिविर में कानून की जानकारी देते अधिवक्ता।

सुमेरपुर| ताल्लुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में कोलीवाडा गांव के पॉपुलर आर्ट में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पैनल अधिवक्ता अमृतलाल चौधरी व पीएलवी पन्नानाथ ने उपस्थित श्रमिकों को उनके हितों के बारे में कानूनी जानकारी प्रदान की। उन्होंने श्रमिकों को वर्तमान में सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर सुरेश कुमार, अरविंद कुमार सुथार, धन्नाराम, तेजसिंह, प्रकाश कुमार, सुरेश मीणा, राजूराम, रताराम, जितेन्द्रसिंह व मनोहरसिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...