पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 19 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया

19 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुमेरपुर| पुलिस थाना सुमेरपुर क्षेत्र में रुपयों के लेनदेन मामले में पिछले 19 साल से फरार चल रहे आरोपी को रविवार को पाली से दस्तयाब कर सुमेरपुर थाने लाया गया। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर कांस्टेबल प्रमोदसिंह व तेग बहादुर ने पाली स्थित मोहन नगर से जयसिंह पुत्र जब्बरसिंह राजपुरोहित निवासी कृष्ण मंदिर के पास पाली को दस्तयाब कर सुमेरपुर थाने लाया। रुपयों के लेनदेन के एक मामले में आरोपी पिछले 19 साल से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पाली थाने में भी दो मामले दर्ज है, जिसमें भी यह स्थाई वारंटी है।

खबरें और भी हैं...