पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुमेरपुर मेंे 1999 से पहले कृषि भूमि पर बसी 11 कॉलोनियों के लोगों को नगर पालिका देगी पट‌्टे

सुमेरपुर मेंे 1999 से पहले कृषि भूमि पर बसी 11 कॉलोनियों के लोगों को नगर पालिका देगी पट‌्टे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य सरकार द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री शहरी जन कल्याण शिविर के दौरान नगरपालिका सुमेरपुर द्वारा शहरी सीमा में 17 जून, 1999 से पूर्व कृषि भूमि पर बसी 11 आवासीय कॉलोनियों का ले आउट प्लान बनाकर टाउन प्लानर से स्वीकृत करवाने की कार्रवाई की गई। नगरपालिका सुमेरपुर क्षेत्र में 17 जून, 1999 से पूर्व बसी कॉलोनियों का ले-आउट प्लान संबंधित कॉलोनाइजर ने स्वीकृत नहीं करवाया था। इन कॉलोनियों में 10 प्रतिशत से ज्यादा मकान बन गए थे, लेकिन प्लॉट खरीदकर मकान बनाने वाले लोगों के नगरपालिका द्वारा पट्टे नहीं बनाए जा रहे थे। मुख्यमंत्री शहरी जन कल्याण शिविर में नगरपालिका बोर्ड ने ले आउट प्लान बनाकर स्वीकृत करवाया। इन कॉलोनियों में ले-आउट प्लान स्वीकृत होने से भूखंडधारियों के भू-आवंटन पत्र पट्टा विलेख जारी करने की प्रक्रिया पालिका द्वारा संधारित करना प्रारंभ कर दिया गया है।

पालिका की आय में होगी वृद्धि : नई स्वीकृत कॉलोनियों में पट्टा विलेख जारी होने से नगरपालिका की निजी आय में भी वृद्धि होगी व पट्टों के लिए लम्बे समय से प्रतीक्षारत आमजन को राहत मिलेगी। नगरपालिका कार्यालय में नगरपालिका अध्यक्ष जोराराम कुमावत, अधिशाषी अधिकारी सोमप्रकाश मिश्रा ने कृषि भूमि शाखा प्रभारी ओमप्रकाश दाधीच, वरिष्ठ प्रारूपकार श्रीकांत लकवाल, सहायक अभियंता नारायणदान आढ़ा के साथ बैठक कर इन कॉलोनियों में अतिशीघ्र पट्टा विलेख जारी करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सुमेरपुर. पुष्प ऋषि कॉलोनी, जहां के निवासी अब पट्टे बनवा सकेंगे।

इन 11 कॉलोनियों के नगरपालिका द्वारा बनाए जाएंगे पट्टे

कृषि भूमि पर बनी कॉलोनियों में लंबे समय से भू-आवंटन पत्र पट्टा विलेख में प्रतीक्षारत कॉलोनीवासियों को पालिका प्रशासन द्वारा राहत प्रदान की गई है। शहर की 11 आवासीय कॉलोनियों का ले-आउट प्लान बनाकर टाउन प्लानर से स्वीकृत कराने की कार्रवाई की गई है, जिसमें पारस नगर कोलीवाडा रोड, नाकोड़ा भैरव कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, शास्त्रीनगर (ए)सेक्टर, महावीर कॉलोनी, भुवनेश्वरी कॉलोनी, गायत्री कॉलोनी, हरिओम नगर, मुकन कॉलोनी, न्यू महावीर कॉलोनी व पुष्प ऋषि कॉलोनी शामिल है। पोमावा पुल से विवेकानंद मॉडल स्कूल तक हाईवे के समानांतर सर्विस रोड व पाना बाला पर पुलिया का निर्माण होगा।

खबरें और भी हैं...