जल संसाधन विभाग ने मानसून से पूर्व जवाई बांध के गेटों की सर्विस व जांच का कार्य प्रारंभ किया है। विभाग ने एक जून तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है। अधिशाषी अभियंता रंजन कंसारा ने बताया कि जवाईबांध के सभी तेरह गेटों की सर्विसिंग,ऑयलिंग व ग्रीसिंग का कार्य मई के तृतीय सप्ताह में प्रारंभ कर दिया गया है। रखरखाव के दौरान सहायक अभियंता की देखरेख में मोटरों में ऑयल बदलने, सॉफ्ट, गेट चेन, गिरारी आदि में ग्रीसिंग किया जा रहा है। सभी गेटों की सीलें जांची गई है। सभी गेटों को तकनीकी रूप से चलाकर जांच की जा रही है। गेटों को मेन्युअल भी उपर-नीचे करके देखा जा रहा है। विभाग के डाक बंगला प्रभारी सहित कर्मचारी ठेकेदार के कार्मिकों को सहयोग करने में जुटे हुए हैं। उक्त कार्य एक जून तक पूर्ण कर लिया जाएगा। कार्य पूर्ण होने पर तकनीकी विभाग द्वारा जांच करवाई जाएगी ताकि मानसून के समय किसी तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़े। उन्होंने बताया कि 15 जून से बाढ़ प्रबंधन के तहत मुख्य बांध पर नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया जाएगा।
सुमेरपुर. जवाई बांध के गेट पर ग्रिसिंग करते हुए।