पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्रिएटिव आर्ट ग्रुप के प्रशिक्षक ने शिविर में सिखाए चित्रकला के गुर

क्रिएटिव आर्ट ग्रुप के प्रशिक्षक ने शिविर में सिखाए चित्रकला के गुर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवगंज. चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

भास्कर न्यूज | शिवगंज

क्रिएटिव आर्ट ग्रुप शिवगंज-सुमेरपुर के दस दिवसीय निशुल्क चित्रकला प्रशिक्षण शिविर का समापन रविवार सुबह 11 बजे एसडीएम प्रकाशचंद अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य एवं नगर पालिकाध्यक्ष कंचन सोलंकी की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले बालक-बालिकाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। शिविर में चित्रकला प्रतियोगिता रखी गई, जिसमें प्राथमिक स्तर में राजदीप प्रथम, इनाया द्वितीय, दीक्षित तृतीय, उच्च प्राथमिक स्तर में काव्य चित्तारा प्रथम, सौरभ कुमार रॉय द्वितीय, तनुज सोलंकी तृतीय, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्तर प्रतियोगिता में रिंकू सुथार प्रथम, भारती सुथार द्वितीय, विपुल नोगिया तृतीय स्थान पर रहे। आर्ट ग्रुप के संरक्षक वरिष्ठ चित्रकार रूस्तम अली अंसारी ने कहा कि शिविर में 58 बालक-बालिकाओं को चित्रकला का निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया। पालिकाध्यक्ष सोलंकी ने बालकों की उकेरी कलाकृतियोंं को देखकर कहा कि ये चित्रण की आकृतियां एक नई सोच की कला को प्रदर्शित करती है। समारोह में चित्रकार कालूराम गर्ग, अय्यूब खान, देवाराम कानपुरा, दीपक अग्रवाल, उकेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार गर्ग व फिरोज खान मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...