पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुमेरपुर में ब्राह्मण कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में एकता का लिया संकल्प

सुमेरपुर में ब्राह्मण कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में एकता का लिया संकल्प

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुमेरपुर. सम्मेलन में उपस्थित समाजबंधु। फोटो| भास्कर

भास्कर न्यूज | सुमेरपुर

ब्रह्म वर्चस्व एवं संस्कृति सम्वर्धन महाभियान के तहत नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में रविवार को ब्राह्मण कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन प्रभारी तरूण त्रिवेदी ने बताया कि सम्मेलन का शुभारंभ भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में समाज के कर्मठ कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों व प्रबुद्धजनों का बहुमान किया। कार्यक्रम को आहोर विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित, भाजपा जिलाध्यक्ष करणसिंह नेतरा, डॉ. शिवलाल दवे, सुमेरसिंह राजपुरोहित, शांतिलाल त्रिवेदी, पंडित कृष्णकुमार दवे ने संबोधित किया। प्रभारी पंडित राजेंद्र शास्त्री ने शिविर में होने वाली गतिविधियों के बारे में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मंच संचालन नगेंद्र व्यास ने किया। इस मौके पर खंगारसिंह राजपुरोहित, गुलाबसिंह राजपुरोहित, पुष्कर दवे, जितेंद्र पालीवाल, विजय जोशी, ललित त्रिवेदी, हितेश त्रिवेदी, ईश्वर त्रिवेदी, सुरेंद्र राजपुरोहित, रविकांत रावल, भावेश दवे आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...