पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चाैधरी की पुण्यतिथि पर सुमेरपुर में शिविर में 26 ने किया रक्तदान

चाैधरी की पुण्यतिथि पर सुमेरपुर में शिविर में 26 ने किया रक्तदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारत विकास परिषद शाखा सुमेरपुर-शिवगंज के तत्वावधान में रविवार को भगवान महावीर हॉस्पिटल में लक्ष्मणसिंह चौधरी की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान व ब्लड ग्रुप जांच शिविर आयोजित हुआ। शिविर में 26 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।

शिविर में रक्त ग्रुप जांच कर कार्ड व रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में शीला राठी, पुष्पा आर्य व सीमा गहलोत ने भी रक्तदान किया। इस अवसर पर शाखा सचिव मीठालाल रांका, एसडीएम विनोद कुमार मल्होत्रा, भगवान महावीर अस्पताल ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. एम.एल. सिंघवी, सचिव उत्तम जैन, ब्लड बैंक प्रभारी रूपसिंह चारण, प्रशासनिक अधिकारी एस.एस.राठौड़, परिषद शाखा अध्यक्ष सोनाराम कुमावत, पूर्व अध्यक्ष शिवराज भाटिया, जगदीश मेवाड़ा, परबतसिंह राठौड़, शिविर संयोजक हरीश राठी, बिसलपुर भैरव नेत्र यज्ञ समिति अध्यक्ष जीवराज कटारिया व केसाराम मेड़तिया आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...