पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आई श्री मां खोडियार का दो दिवसीय मेला संपन्न

आई श्री मां खोडियार का दो दिवसीय मेला संपन्न

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निकटवर्ती जवाई बांध रेलवे स्टेशन के सामने स्थित इंदिरा कॉलोनी में आई श्री खोडियार माता का दो दिवसीय 11वां वार्षिक मेला रविवार को संपन्न हुआ। इससे पूर्व शनिवार की रात्रि में भजन संध्या हुई। भजन संध्या का आगाज गणपति वंदना से हुआ।

इसके बाद कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष करणसिंह नेतरा, पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा, सरपंच संघ अध्यक्ष सुमेरसिंह राजपुरोहित, जयेंद्रसिंह गलथनी, पंचायत समिति सदस्य लालाराम देवासी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को ध्वजारोहण किया गया। मेले में देवेंद्र कुमार, प्रभुराम, योगेश खारवाल, नारायणलाल, किशनलाल का विशेष सहयोग रहा।

खबरें और भी हैं...