पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वेलार गांव में मांं जलदेवी मंदिर की दूसरी वर्षगांठ पर हुई भजन संध्या

वेलार गांव में मांं जलदेवी मंदिर की दूसरी वर्षगांठ पर हुई भजन संध्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वेलार गांव में मांं जलदेवी मंदिर की दूसरी वर्षगांठ पर हुई भजन संध्या

बाली | वेलार गांव में मां जलदेवी की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई। वर्षगांठ को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस अवसर पर महाप्रसादी का भी आयोजन किया गया। समाजसेवी संग्रामसिंह सोलंकी वेलार ने बताया कि भजन संध्या का आगाज गणपति वंदना से हुआ। इसके बाद भजन कलाकार जीवन बारोठ सुमेरपुर, आशा वैष्णव आबूरोड ने माताजी रे मंदिरिये में मोर घणा बोले रे...,वेगा आईजो माताजी थारे मंदिरिये...आदि ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर कानसिंह वेलार, श्रवण माली, कानाराम सुथार, भैराराम देवासी, सोनाराम देवासी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...