सुमेरपुर. गोद लेने का प्रस्ताव पेश करते एबीवीपी के पदाधिकारी।
सुमेरपुर| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पालिका प्रशासन से केशवराव बलि राव हेडगेवार उद्यान के रखरखाव व विस्तार करने को लेकर गोद लेने का प्रस्ताव पेश किया। पालिकाध्यक्ष जोराराम कुमावत ने सहमति दर्ज करते हुए आर्य समाज क्षेत्र स्थित उक्त उद्यान को विकसित करने का जिम्मा एबीवीपी को सौंपा है। नगर प्रमुख कृष्णपालसिंह ने बताया कि कार्यकर्ता महिपालसिंह राजपुरोहित, अक्षय भाटी, निर्मल प्रजापत, ललित कुमार, नरेश कुमार, दिनेश माधव, किशोर कुमार, विपुल त्रिवेदी आदि सदस्यों ने उद्यान को पूर्ण रूप से सौंदर्यीकरण करने, पेड़-पौधे लगाकर पर्यावरण सरंक्षण को बढ़ावा देने के साथ ही उद्यान को विकसित करने का भरोसा पालिकाध्यक्ष को दिलाया है।