पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिस जगह पेड़ कम, वहां पारा 46.6 डिग्री, जहां हरियाली, वहां 4.6 डिग्री तक कम

जिस जगह पेड़ कम, वहां पारा 46.6 डिग्री, जहां हरियाली, वहां 4.6 डिग्री तक कम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में बुधवार को इस सीजन का सबसे अधिक पारा 46.6 डिग्री दर्ज किया गया। एक ही दिन में पारा 3.6 डिग्री बढ़ गया। मौसम विशेषज्ञ अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान जता रहे हैं। पेड़ों के कम होने का कितना असर पड़ सकता है। इसकी स्थिति सुमेरपुर शहर की दो तस्वीरों में दिखाई देती है। यह जानने के लिए बुधवार को भास्कर टीम ने शहर में अलग-अलग जगहों का तापमान नापने वाली घड़ी से 20 मिनट के अंतराल में तीन जगहों का तापमान लिया।

किसान गौरव पथ : समय 3.04 बजे-तापमान 46.6 डिग्री

शहर के गांधी मूर्ति चौराहे पर दिन में 2.58 बजे तापमान 46.4 डिग्री मिला। यहां पर कुछ दिनों पहले रोड निर्माण के दौरान पेड़ों को काटा गया था। वहीं नगरपालिका सर्कल पर जहां किसान गौरव पथ निर्माण के चलते नीम के पेड़ों का काटा गया था। वहां का तापमान 3.04 मिनट पर 46.6 डिग्री था।

46.6 डिग्री पर एसी भी कारगर नहीं, 42 डिग्री पर काम चल सकता है पंखे से भी, पेड़ हो तो 5 डिग्री तक कम महसूस होगी गर्मी

और इसके जिम्मेदार हम ही... पिछले दिनों ही गांधी मूर्ति और मंडी रोड से काटे गए नीम के हरे भरे वृक्ष... नतीजा आमने-सामने

जवाई बांध रोड : समय 3.18 बजे-तापमान 42.0 डिग्री

शहर के जवाई बांध रोड पर कृषि महाविद्यालय के सामने रोड पर पेड़ों के कारण तापमान 3.18 बजे 42.0 डिग्री मिला। जहां पेड़ लगे हुए हैं। वहां पेड काटे गए जगह की तुलना में 4.6 डिग्री तापमान कम था। इससे पता चलता है कि हरे पेड़ों की अहमियत कितनी है।

फोटो- मांगीलाल परिहार

खबरें और भी हैं...