पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुुरुषोत्तम मास महात्म्य कथा शुरू, कलशयात्रा निकाली

पुुरुषोत्तम मास महात्म्य कथा शुरू, कलशयात्रा निकाली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुमेरपुर| शहर के आदर्श कॉलोनी स्थित आदर्श उद्यान में बुधवार को मां सरस्वती देवी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित पुरुषोत्तम मास महात्म्य व संगीतमय श्रीमद् भागवत सत्संग कथा का शुभारंभ कलशयात्रा के साथ हुआ। ट्रस्ट सचिव बद्रीप्रसाद अग्रवाल ने बताया कि आदर्श कॉलोनी स्थित श्री शक्ति माता मंदिर परिसर से सुबह 8 बजे पंडित सुरेश गौड़ के सानिध्य में पूजा-अर्चना कर कलशयात्रा निकाली गई। यहां कथा एक महीने तक चलेगी। जिसमें प्रतिदिन दोपहर 3 से 6 बजे तक पंडित प्रहलाद शर्मा द्वारा वाचन होगा। इससे पूर्व आदर्श कॉलोनी विकास समिति द्वारा आयोजनकर्ता परिवार व कथा वाचक पंडित प्रह्लाद शर्मा का स्वागत किया गया। इस दौरान पंडित गौड़ ने कलशयात्रा के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए कलश के जल का पेड़ों में सींचन करवाया। इस मौके पर विकास समिति अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रकाश गोयल, सचिव महेश गुप्ता, सहसचिव मधुसुदन गुप्ता, सांवरमल अग्रवाल, जगदीशप्रसाद, बजरंगलाल अग्रवाल, प्रवीण गोयल, सुभाष अग्रवाल, सत्यप्रकाश गुप्ता, प्रवीण अग्रवाल, राजेंद्र, गोविंद, आशीष आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...