बुधवार रात गांव जखेपल में अज्ञात लुटेरे चौकीदार को जख्मी कर ट्राला व गेंहू की बोरियां लेकर फरार हो गए है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। भोला सिंह, जूपा सिंह व दर्शन सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह पनग्रेन खरीद एजेंसी के शैलर में काम करते थे।
बुधवार रात्रि वह तीनों अपनी डयूटी कर रहे थे कि करीब 12 बजे 15-20 अज्ञात व्यक्ति शैलर की दीवार फांद कर शैलर में आ गए। जिन्होंने उनके साथ मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया व उनके पैर बांध दिए। जिसके बाद वह वहां पर खड़े ट्राले सहित करीब 350 थैले गेहूं के ले गए। इस संबंधी थाना धर्मगढ़ के सहायक थानेदार सुरजीत सिंह ने कहा कि पुुलिस की ओर जांच की जा रही है। जल्दी हो लुटेरों को काबू कर लिया जाएगा।