पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 12 वाहन चालकों के चालान

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 12 वाहन चालकों के चालान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुनाम के अग्रसेन चौक में चालान काटते एएसआई सुखविंदरजीत सिंह।

भास्कर संवाददाता| सुनाम

ट्रैफिक पुलिस की ओर से एएसआई सुखविंदरजीत सिंह की अगुवाई में अग्रसेन चौक में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के चालान काटे गए। एएसआई सुखविंदरजीत सिंह ने बताया चेकिंग के दौरान 12 लोगों के चालान काटे गए, जिसमें बिना नंबर प्लेट व दस्तावेज न होने पर वाहनों को जब्त कर लिया गया, जबकि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को चेतावनी दे छोड़ दिया गया।

उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की ओर से समय समय पर नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जाती है। उन्होंने लोगों को नागरिकों को हमेशा अपने वाहनों के कागज पूरे रखने की अपील की। (टिंका)

खबरें और भी हैं...