सुनाम| पीर बाबा मलंग शाह कमेटी की ओर से पीर बाबा मलंग शाह जी बरोटे वालों की मजार पर 12वां भंडारा करवाया गया, जिसमें पार्षद कांता पप्पा व पार्षद सरबजीत कौर ने मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचीं। कांता पप्पा ने कहा कि सुनाम शहर पीर व फकीरों की धरती है। हमें मजहब से ऊपर उठ कर सभी धर्मों का आदर करना चाहिए। इस मौके पर तरसेम सिंह, लखविंदर सिंह, महेशइंदर सिंह, हरनेक सिंह, राजू, रघबीर सिंह, गगनदीप सिंह, हरजोत सिंह, लखविंदर सिंह, हरपाल सिंह, जीत सिंह, शैंकी सिंह, रणजीत सिंह, अमृतपाल जवंधा आदि उपस्थित थे। (टिंका)