पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो गुटों में झगड़े के दौरान हवाई फायरिंग

दो गुटों में झगड़े के दौरान हवाई फायरिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुद्वारा कोकोमाजरी के नजदीक दो गुटों में तेजधार हथियारों से लड़ाई हुई है। इस दौरान हवाई फायर भी किए गए है। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग मौके से फरार हो गए है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कोकोमाजरी के नजदीक 20 से 25 लड़कों को ग्रुप में जमकर लड़ाई हुई। दोनों के पास तेजधार हथियार भी थे। इस बीच एक व्यक्ति ने हवाई फायर भी किए। घटना को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए। थाना सिटी के एसएचओ भरपूर सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते यह लड़ाई हुई है। मौके से सभी आरोपी फरार हो गए है। पुलिस घटना की हर पहलू से जांच कर रही है। (टिंका)

खबरें और भी हैं...