परशुराम जयंती पर ब्राह्मण सभा ने शोभायात्रा निकाली
सुनाम| ब्राह्मण सभा की ओर से भगवान परशुराम जयंती के संबंध में प्रधान विक्रम शर्मा की अगुवाई में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा विभिन्न बाजारों से होते हुए महाराज अग्रसेन चौक में संपन्न हुई। अग्रवाल सभा के प्रधान रवि कमल गोयल ने ब्राह्मण सभा द्वारा निकाली जा रही शोभा यात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर प्रधान रवि कमल ने कहा कि अग्रवाल समाज द्वारा हर धर्म का सम्मान किया जाता है। (टिंका)