बच्चों ने भंगड़ा डाल मनाई बैसाखी
सुनाम| दि इंटरनेशनल ऑक्सफोर्ड स्कूल में बैसाखी पर बच्चों ने भंगड़ा, गिद्धा व सभ्याचारक प्रोग्राम पेश किए। प्रिंसिपल सिमरनजीत कौर ने कहा कि इस दिन सिख पंथ की स्थापना हुई थी। इस मौसम में किसानों की फसल पक कर तैयार हो जाती है व गर्मी का भी आगाज हो जाता है। इस मौके पर डॉली जोशी, प्रीती शर्मा, सपना शर्मा, दीप इंद्रजीत कौर, हमरनजोत कौर, पूनम आदि उपस्थित थे।